जालंधर कांग्रेस का सिलेंडर रेट बढ़ोतरी पर प्रदर्शन

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

BJP पर अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने का आरोप

कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट एक हजार रुपए तक बढ़े

बढ़ रही महंगाई पर भाजपा के खिलाफ हल्ला बोल

राजिंदर बेरी की अगुवाई में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन

जालंधर :

जालंधर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट एक हजार रुपए तक बढ़ने के रोष स्वरूप मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेट बढ़ाने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया। पार्टी वर्कर्स ने कहा कि उन्होंने देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।

महंगाई पर असर पड़ेगा

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार’ का नारा लगाया। पूर्व विधायक बेरी ने कहा कि एक हजार रुपए कर्मिशयल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई है। इससे महंगाई पर असर पड़ेगा। यूपीए सहित अन्य सरकारें देश में आई है, लेकिन तब 20 से 50 रुपए तक सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी होती थी। एक हजार रुपए कीमतें कभी नहीं बढ़ाई गई।

बढ़ती कीमतों का असर

बेरी ने कहा कि बीजेपी गैस के दाम बढ़ाकर अडानी और अंबानी को फायदा दे रही है। आज दिहाड़ीदार और छोटे ढाबे वाले लोगों पर बढ़ती कीमतों को लेकर असर दिखाई देगा। मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान क्रूड ऑयल की कीमतें 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, लेकिन उस दौरान भी सिलेंडर की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी नहीं हुई थी।

जनता को हुआ नुकसान

अब क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की जा रही है। कांग्रेस सरकार के समय में भाजपा द्वारा सिलेंडर की मामूली बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अब कोई इस पर बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2 कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता को नुकसान पहुंचा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *