न्यूज़ीलैंड में 3 पंजाबियों को 4 साल की कैद

आज की ताजा खबर पंजाब विदेश
Spread the love

वहीं आरोपियों के साथियों को 2-2 साल की सजा सुनाई जा चुकी है

ऑकलैंड कोर्ट ने 7.55 करोड़ की ठगी के मामले में सुनाया फैसला

खुद को बैंक अधिकारी बताकर कैश कार्ड व पिन नंबर किए हासिल

पीड़ितों को पता चला तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी

नई दिल्ली

न्यूज़ीलैंड की कोर्ट ने 3 पंजाबियों को ठगी के मामले में 4 साल की कैद की सजा सुनाई है। वहीं आरोपियों के साथियों को 2-2 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। दोषियों की पहचान परगट भंगू (24), गुरविंदर सिंह (22) और हरमनदीप सिंह (23) रूप में हुई है। अब ये तीनों सजा पूरी करने के बाद भारत डिपोर्ट किए जाएंगे। यह फैसला ऑकलैंड कोर्ट ने 8 लाख डॉलर (7.55 करोड़) ठगी मामले में सुनाया है।

बैंक अधिकारी बन बुजुर्ग ठगे

जानकारी के मुताबिक तीनों पंजाबी नौजवानों ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर 28 बुजुर्ग लोगों के कैश कार्ड और पिन नंबर हासिल कर लिए। जिसके बाद दोषियों ने धीरे-धीरे करके पैसे निकालने शुरू कर दिए। जब इस बारे में पीड़ितों को पता चला तो उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी।

4 मई को कोर्ट ने सुनाई सजा

इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। 2024 से कोर्ट में इनका ट्रायल चल रहा था। तीनों दोषी पंजाब से आकर यहां वर्क और स्टूडेंट वीजा पर रह रहे थे। इस ठगी का मुख्य मास्टरमाइंड परगट था। इन सभी दोषियों को कोर्ट ने 4 मई को सजा सुनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *