घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया
सुखवीर कौर के पति इकबाल सिंह मनीला के लिए रवाना
बड़ी संख्या में लोग परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे
वहीं कारोबार की जिम्मेदारी सुखवीर कौर संभाल रही थीं
फरीदकोट।
विदेश में पंजाब की महिला की गोली मारकर हत्या करने की खबर सामने आ रही है। फरीदकोट के गांव घणिए वाला की रहने वाली सुखवीर कौर बराड़ की फिलीपींस की राजधानी मनीला में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सुखवीर कौर उस समय बाजार जा रही थीं, जहां वह अपने फाइनांस कारोबार की वसूली कर रही थीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। सुखवीर कौर के पति इकबाल सिंह मनीला के लिए रवाना हो गया। बड़ी संख्या में लोग परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।
फाइनांस व्यवसाय से जुड़ी सुखवीर
जानकारी के अनुसार, सुखवीर कौर बराड़ अपने पति इकबाल सिंह बराड़ के साथ कई वर्षों से फिलीपींस में रह रही थीं और वहां फाइनांस व्यवसाय से जुड़ी थीं। इस दौरान, पति कुछ समय के लिए भारत अपने पैतृक गांव घणिए वाला आया हुआ था, जबकि कारोबार की जिम्मेदारी सुखवीर कौर संभाल रही थीं।
गांव और आसपास शोक की लहर
घटना के दिन रविवार को, जब वह वसूली के लिए निकलीं, तो अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमला इतना अचानक था कि उसे कोई मौका नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हमलावर घटना के बाद फरार हो गए। इस दुखद घटना ने गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।


