मंगलवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी
बुधवार से मौसम में सुधार होने की आस, आसमान में आंशिक बादल
देर रात अमृतसर और होशियारपुर में 90 किमी रफ्तार से हवाएं चलीं
कई इलाकों में बिजली के खंभे गिरे और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई
चंडीगढ़।
पंजाब और हरियाणा में मौसम में फिर से बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार तक पंजाब और हरियाणा में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। मंगलवार को आंधी-तूफान का खतरा सबसे अधिक है। बुधवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है; हालांकि, आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे।
14 मई तक ‘येलो अलर्ट’
IMD अनुसार सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 11 से 14 मई तक ‘येलो अलर्ट’ लागू रहेगा। बता दे कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल देर रात और आज सुबह पंजाब के कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं ने कहर बरपाया।
सड़कों पर गिर गए पेड़
इसी बीच, पंजाब के अमृतसर और होशियारपुर में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में बिजली के खंभे गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा, पेड़ सड़कों पर गिर गए।


