पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद चुनाव का ऐलान

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोजित

नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 से 16 मई तक चलेगी

11 से लेकर तीन बजे तक कर पाएंगे नॉमिनेशन

76 नगर काउंसिल व 21 नगर पंचायत में चुनाव

चंडीगढ़।

पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुनाव तिथियों की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार 26 मई को वोटिंग होगी। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं काउंटिंग 29 मई को होगी।

नॉमिनेशन प्रक्रिया 13 मई से शुरू

वहीं नॉमिनेशन की प्रक्रिया 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी। 11 बजे से लेकर तीन बजे तक नॉमिनेशन कर पाएंगे। उस दिन चुनाव निशान दिए जाएंगे। इसके साथ ही आज से आचार सहिंता लागू हो गई है।

3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं

बता दे कि आठ नगर निगमों में इलेक्शन होंगे। इनमें मोहाली, बठिंडा अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला व पठानकोट शामिल है। 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायत में भी चुनाव होंगे। 3977 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। सारे इलेक्शन शहर में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *