पंजाब के गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई

बताया जा रहा शव बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा

शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया

गुरदासपुर-बटाला रोड पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास हादसा

कार में सवार सभी पठानकोट निवासी थे, एक युवक की पहचान

गुरदासपुर।

पंजाब में नेशनल हाईवे पर एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है जिसमें 4 युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवकों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पठानकोट रहने वाले थे कार सवार सभी युवक

मिली जानकारी के मुताबिक गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है। हादसा गुरदासपुर-बटाला रोड पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *