घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची
दोनों के शव मस्जिद के पास गाड़ी में से मिले
मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से हो रही
हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में हुआ
नई दिल्ली
अमेरिका के सैन डिएगो में एक मस्जिद पर हमला हुआ है। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड और 2 संदिग्ध शामिल थे। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने संदिग्धों की पहचान कर ली है। दोनों संदिग्धों की पहचान 17 और 19 साल के रूप में हुई है। दोनों के शव मस्जिद के पास एक गाड़ी में से मिले हैं। जांच में यह कहा जा रहा है कि दोनों ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दी है।
पुलिस ने हमले की वजह नहीं बताई
मामले की जांच हेट क्राइम के एंगल से की जा रही है। हालांकि पुलिस ने हमले के पीछे की वजह पर फिलहाल ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है। यह हमला इस्लामिक सेंटर ऑफ सैन डिएगो में हुआ। यह सैन डिएगो काउंटी की सबसे बड़ी मस्जिद है। परिसर में एक स्कूल भी है, जहां बच्चों को अरबी भाषा, इस्लामिक स्टडीज और कुरान की शिक्षा दी जाती है।


