जालंधर में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर बवाल

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

महिलाएं बीच-बचाव कर मामला शांत करवाने की कोशिश करती नजर आईं

ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर स्थानीय निवासियों और प्रवासी परिवारों में विवाद

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आए, कहासुनी हाथापाई में बदल गई

मौके पर जमकर हंगामा, इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया

जालंधर

जालंधर के दशमेश नगर इलाके में ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर हंगामा हो गया। इस दौरान पार्षदों की मौजूदगी में एक युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

बीच-बचाव कर मामला शांत करवाने की कोशिश

प्रवासी पक्ष ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रहा था, जबकि इलाके के लोग वहीं ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे। घटना के समय पार्षद पति दर्शन भगत और पार्षद बब्लू भी मौके पर मौजूद थे। वहीं महिलाएं बीच-बचाव कर मामला शांत करवाने की कोशिश करती नजर आईं।

खाली प्लॉट के बाहर दो बिजली के खंभे लगे थे

जानकारी के अनुसार मोहल्ले में एक खाली प्लॉट के बाहर पहले से दो बिजली के खंभे लगे हुए थे, जहां नया ट्रांसफार्मर लगाया जाना था। ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर स्थानीय निवासियों और प्लॉट खरीदने वाले प्रवासी परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया।

विवाद बढ़ने पर कहासुनी हाथापाई में बदल गई

विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी हाथापाई में बदल गई। मौके पर महिलाओं समेत कई लोग मौजूद थे। इस दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़कर चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *