सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के माता-पिता अरेस्ट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा है, दोनों से पूछताछ की जा रही

गिरफ्तारी खन्ना में प्रेम वैष्णो ढाबे पर फायरिंग को लेकर हुई

पहले भी दोनों का नाम फायरिंग की घटनाओं में आ चुका है

मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच

लुधियाना

लुधियाना पुलिस ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी खन्ना में प्रेम वैष्णो ढाबे पर हुई फायरिंग को लेकर हुई है। पुलिस ने सौदागर सिंह और दलजीत कौर को फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा है और अब दोनों से पूछताछ की जा रही है।

संपर्क में थे शगनप्रीत के माता-पिता

जानकारी के मुताबिक शगनप्रीत लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है। उसके माता-पिता वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और उनके साथियों के संपर्क में थे। इससे पहले भी दोनों का नाम फायरिंग की घटनाओं में आ चुका है। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद इन्हें कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी। पर अब दोनों को दोबारा से गिरफ्तार किया गया है।

आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं

खन्ना के डीएसपी (इन्वेस्टिगेशन) मोहित सिंगला ने बताया कि पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर ही दोनों को मामले में साजिशकर्ता के रूप में नामजद कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे और गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *