बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर पहलाज निहलानी का निधन

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

बताया जा रहा कुछ समय से लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे

1982 में फिल्म ‘हथकड़ी’ से बतौर प्रोड्यूसर करियर शुरू किया था

दशकों से बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम रहे पहलाज निहलानी

गोविंदा और दिव्या भारती के साथ निहलानी का खास कनेक्शन रहा

नई दिल्ली

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर व प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि पहलाज निहलानी कुछ समय से लिवर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। पहलाज निहलानी ने साल 1982 में फिल्म ‘हथकड़ी’ से बतौर प्रोड्यूसर अपना करियर शुरू किया था। दशकों से बॉलीवुड में एक जाना-पहचाना नाम रहे निहलानी ने बतौर प्रोड्यूसर एक सफल करियर बनाया। गोविंदा और दिव्या भारती के साथ पहलाज निहलानी का खास कनेक्शन रहा और कई फिल्में साथ कीं।

इन बड़ी फिल्मों के थे प्रोड्यूसर

शत्रुघ्न सिन्हा- रीना रॉय स्टारर ‘हथकड़ी’ (1982), गोविंदा- दिव्या भारती स्टारर ‘शोला और शबनम’ (1992), गोविंदा-चंकी पांडे स्टारर ‘आंखें’ (1993), अनिल कपूर- करिश्मा कपूर स्टारर ‘अंदाज’ (1994), अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर ‘तलाश’ (2003), और गोविंदा स्टारर ‘रंगीला राजा’ (2019) जैसी फिल्में बनाई हैं।

गोविंदा और चंकी पांडे का लॉन्च

पहलाज निहलानी ने साल 1986 में फिल्म ‘इल्जाम’ से गोविंदा को लॉन्च किया था और फिर चंकी पांडे को ‘आग ही आग’ से इंडस्ट्री में लाए। गोविंदा और चंकी पांडे के साथ फिर पहलाज निहलानी ने ‘आंखें’ नाम से फिल्म बनाई थी, जो साल 1993 में रिलीज हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक रही।

CBFC में पहलाज निहलानी का सफर

पहलाज निहलानी एक सफल प्रोड्यूसर ही नहीं, बल्कि सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। उनका कार्यकाल खूब विवादों में रहा था। वह 2015 से 2017 तक CBFC के अध्यक्ष रहे थे। वह काफी समय तक असोसिएशन ऑफ मोशन पिक्चर एंड टीवी प्रोग्राम प्रोड्यूसर्स के अध्यक्ष भी रहे, पर साल 2009 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पारिवारिक संबंध

पहलाज निहलानी एक सिंधी परिवार से थे। वह रिश्ते में सोनाक्षी सिन्हा, लव और कुश सिन्हा के मामा हैं। सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा, पहलाज निहलानी चचेरी बहन हैं। इस नाते पहलाज रिश्ते में शत्रुघ्न सिन्हा के साले लगते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *