यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन ने 20 हजार उड़ानें की रद्द

आज की ताजा खबर देश विदेश
Spread the love

2030 तक 4000 प्रशासनिक नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही

छोटी दूरी की उड़ानें ‘सिटी एयरलाइंस’ और ‘डिस्कवर’ को सौंपने की तैयारी

कर्मचारियों का खर्च मुख्य एयरलाइन की तुलना में 40 प्रतिशत तक कम है

वहीं कटौतियों की घोषणा अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक की जाएगी

नई दिल्ली

यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा ने 20 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी हैं। इससे पहले लुफ्थांसा ने अपनी रीजनल यूनिट ‘सिटीलाइन’ को बंद करने और 27 पुराने और ज्यादा ईंधन खर्च करने वाले विमानों को ग्राउंड करने की घोषणा की थी। मंगलवार से 120 उड़ानों को रद किया गया है, जो मई के अंत तक लागू रहेंगी। गर्मियों के पूरे सीजन के लिए और कटौतियों की घोषणा अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत तक की जाएगी।

कर्मचारियों की छंटनी भी कर सकती है कंपनी

लुफ्थांसा अपनी मुनाफाखोरी बढ़ाने के लिए लागत कम करने पर भी काम कर रही है। कंपनी 2030 तक 4000 प्रशासनिक नौकरियों में कटौती करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही छोटी दूरी की उड़ानों को कम लागत वाली इकाइयों जैसे ‘सिटी एयरलाइंस’ और ‘डिस्कवर’ को सौंपने की तैयारी है, जहां कर्मचारियों का खर्च मुख्य एयरलाइन की तुलना में करीब 40 प्रतिशत तक कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *