पंजाब में भीषण सड़क हादसा

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

प्रशासन से ट्रॉला चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की

मोटरसाइकिल पर गांव हमीरगढ़ ढप्पई की ओर जा रहे थे दोनों

दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया

सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की

मानसा

मानसा जिले के भीखी क्षेत्र में बहादुर सिंह वाला ड्रेन पुल के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से हुआ, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन से ट्रॉला चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतकों की पहचान हमीरगढ़ ढप्पई निवासी सुखवीर सिंह (18) पुत्र मक्खन सिंह और रणिंदर सिंह (18) पुत्र छिंदा सिंह के रूप में हुई है।

सड़क सुरक्षा नियम सख्ती से लागू करने की अपील

जानकारी के अनुसार दोनों युवक मोटरसाइकिल पर अपने गांव हमीरगढ़ ढप्पई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रॉले ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपील की, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *