लुधियाना में गड्ढे के कारण 23 साल के युवक की मौ’त

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जितेंदर अपने दोस्तों के साथ बाइक पर श्री हेमकुंड साहिब जा रहा था

खन्ना के पास जीटी रोड में गड्ढे के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया

हादसे के बाद उसकी बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई

वहीं इलेक्ट्रीशियन जितेंदर सिंह अपने परिवार के लिए घर बनवा रहा था

लुधियाना

लुधियाना में श्री हेमकुंड साहिब जा रहे 23 साल के लड़के की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। मृतक की पहचान जितेंदर सिंह के रूप में हुई है। जितेंदर अपने दोस्तों के साथ बाइक पर श्री हेमकुंड साहिब जा रहा था और मंजी साहिब के पास वह हादसे का शिकार हो गया।

गड्ढे के कारण बिगड़ा बाइक का संतुलन

जानकारी के मुताबिक जतिंदर अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान खन्ना के पास जीटी रोड में एक गड्ढे के कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद उसकी बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में जतिंदर की गर्दन पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अपने परिवार के लिए बनवा रहा था घर

जितेंदर सिंह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। वह अपने परिवार के लिए घर बनवा रहा था। ताकि उसके माता-पिता नए घर में रह सके। अभी भी उसके घर के निर्माण का काम चल रहा था पर अचानक जितेंदर की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *