लुधियाना में कोर्ट रुम के बाहर वकील पर हमला

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

न केवल वकील को पीटा बल्कि उसकी ड्रेस तक को फाड़ दिया

बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया

आरोपियों ने बहस-बाज़ी की और फिर मारपीट पर उतर आए

आरोपी दयानंद और दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना

लुधियाना की जिला कचहरी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां कोर्ट की तारीख पता करने आए एक वकील पर कुछ बदमाशों ने घेर कर हमला कर दिया। बदमाशों ने न केवल वकील को पीटा बल्कि उसकी ड्रेस तक को फाड़ दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी बदमाशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले उनके साथ बहस-बाज़ी शुरू की और फिर अचानक मारपीट पर उतर आए।

घात लगाए बैठे थे बदमाश

एडवोकेट गुरदीप सिंह ने बताया कि 11 जून की दोपहर को वह माननीय अदालत मिस ईशा गोयल लुधियाना कोर्ट में अपने दादा के केस की अगली तारीख पता करने गए थे। जैसे ही वह कोर्ट के बाहर निकले पहले से वहां घात लगाए खड़े आरोपी दयानंद और उसके 2 अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया। जब अपनी जान बचाने के लिए शोर मचाया तो वहां मौजूद एक और वकील उन्हें छुड़वाने के लिए आगे आए। लेकिन गुस्से में आए आरोपी दयानंद ने तेजधार हथियार से वार कर दिया।

घटना से वकीलों में गुस्सा

आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी, गुरदीप सिंह को जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। इस खुलेआम गुंडागर्दी के बाद कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हड़कंप मच गया है और वकील भाईचारे में इस घटना को लेकर खासा गुस्सा है। पुलिस ने एडवोकेट गुरदीप सिंह के बयान पर आरोपी दयानंद और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *