सरप्रीत सिंह ने रचा इतिहास

आज की ताजा खबर देश विदेश
Spread the love

पंजाबी समुदाय के लिए गर्व करने वाला मौका आया

फीफा वर्ल्डकप में मैच खेलने वाले पहले मूल निवासी

न्यूजीलैंड कोच डैरेन बेज़ले ने प्लेइंग में शामिल किया

न्यूज़ीलैंड और ईरान के बीच 2-2 से मुकाबला ड्रॉ रहा

खेल समाचार

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पूरी दुनिया में रह रहे पंजाबी समुदाय के लिए गर्व करने वाला मौका आया, जब न्यूज़ीलैंड के मिडफील्डर सरप्रीत सिंह ने ईरान के खिलाफ डेब्यू किया। इसके साथ ही वह फीफा वर्ल्डकप में मैच खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड के कोच डैरेन बेज़ले ने उन पर भरोसा जताते हुए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।

न्यूजीलैंड के कोच ने जताया भरोसा

10 नंबर की जर्सी पहने सरप्रीत सिंह ने पूरा मैच 90 मिनट तक खेला। मैच में उन्होंने ईरान के खिलाफ 3 गोल करने की कोशिश भी की, हालांकि वह गोल करने में सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्हें बदल दिया गया। हालांकि न्यूज़ीलैंड और ईरान के बीच 2-2 से मुकाबला ड्रॉ हो गया।

पंजाबी परिवार में जन्मे हैं सरप्रीत सिंह

सरप्रीत सिंह का परिवार मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। सरप्रीत सिंह इससे पहले 2017 और 2019 फीफा अंडर-20 विश्व कप में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनकी तकनीक और रचनात्मक खेल के कारण उन्हें न्यूजीलैंड फुटबॉल का बड़ा सितारा माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *