अमृतसर के एक डाकघर में भाषा को लेकर विवाद, कर्मचारी को पंजाबी बोलने के लिए दबाव बनाया, डाक विभाग का बयान आया सामने

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

आप सरकारी नौकरी में हो, पढ़े-लिखे हो, यह सब ठीक है, अगर आप पंजाब में हो तो आपको पंजाबी आनी चाहिए

इस वीडियो के सामने आने के बाद अब डाक विभाग की ओर से इसपर आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है

उन्हें हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान है और वह अपने काम को ठीक से निभा रहे : पोस्टल असिस्टेंट विशाल

“इस तरह का व्यवहार किसी भी तरह से सही नहीं है और आगे बढ़कर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए”

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी : डिप्टी पोस्टमास्टर

अमृतसर।

शहर के एक डाकघर से जुड़ा भाषा विवाद इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति डाकघर में काम कर रहे पोस्टल असिस्टेंट से पंजाबी में बात करने का दबाव बना रहा है। वीडियो में व्यक्ति यह कहते हुए नजर आ रहा है कि “अगर आप पंजाब में हो तो आपको पंजाबी आनी चाहिए। आप सरकारी नौकरी में हो, पढ़े-लिखे हो, यह सब ठीक है, लेकिन पंजाबी आनी चाहिए।”

लोगों की देखने को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के सामने आने के बाद अब डाक विभाग की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। फिलहाल यह मामला भाषा को लेकर सम्मान और अधिकारों की बहस के रूप में सामने आया है, जिस पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान : पोस्टल असिस्टेंट

वायरल वीडियो को लेकर पोस्टल असिस्टेंट विशाल ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं और पिछले चार वर्षों से अमृतसर के पोस्ट ऑफिस में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हिंदी और अंग्रेजी भाषा का अच्छा ज्ञान है और वह अपने काम को ठीक से निभा रहे हैं।

ऐसा व्यवहार सही नहीं, ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी

विशाल का कहना है कि हाल ही में एक व्यक्ति डाकघर में आया और जबरन पंजाबी बोलने और पढ़ने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने इसे गलत बताते हुए कहा कि “इस तरह का व्यवहार किसी भी तरह से सही नहीं है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।”

कर्मचारी को डराया-धमकाया गया : डिप्टी पोस्टमास्टर

वहीं, इस पूरे मामले पर डिप्टी पोस्टमास्टर ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी के साथ सही व्यवहार नहीं किया गया और उसे डराया-धमकाया गया। डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *