GYMKHANA CLUB ELECTION-2026: आठ मैंबरी एडहॉक कमेटी का गठन, पढ़े किन को मिली कमेटी में जगह

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

चुनाव की घोषणा होना बाकी, चुनाव अधिकारी जल्द करेंगे तारीखों का ऐलान

अचीवर्स ग्रुप कर चुका है चारों पदों पर उम्मीदवारों की घोषणा

जालंधर, जिमखाना क्लब चुनाव-2026 के मद्देनजर कमेटी भंग करने के बाद आज आठ मैंबरी एडहॉक कमेटी का गठन कर दिया गया है। बता दें कि क्लब की सलाना मीटिंग के दौरान ही जिमखाना क्लब कमेटी को भंग करके जालंधर डिवेल्पमैंट अथॉरिटी (जेडीए) के सहायक मुख्य प्रबंधक तेजदीप सिंह सैनी को सैक्रेटरी नियुक्त कर दिया गया था।

इस कमेटी में तेजदीप सिंह के अलावा एसडीएम शाहकोट अदित्या गुप्ता, अमरजीत सिंह राणा, कनव नंदा, प्रवीण गुप्ता, समीर गोल्डी मरवाहा, सुभाष शर्मा और जसप्रीत सिंह को मैंबर बनाया गया है। यह कमेटी चुनाव होने तक जिमखाना क्लब की कार्यवाही का संचालन करेंगे। इस कमेटी की घोषणा क्लब के प्रधान और डिवीजनल कमिश्नर राम सिंह ने की।

बता दें कि क्लब के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एजीएम में चुनाव घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी को भी तैनात कर दिया गया है। एसडीएम शुभि आंगरा के नेतृत्व में चुनाव लड़ें जाएंगे। वह जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगी।

अभी तक क्लब चुनाव के लिए अचीवर्स ग्रुप ने अपने चारों पदों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसमें सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, जूनियर उप प्रधान धीरज सेठ, कोषाध्यक्ष सौरभ खुल्लर और संयुक्त सचिव हरप्रीत सिंह गोल्डी को उतारा गया है। अभी प्रोग्रेसिव ग्रुप की तरफ से किसी भी पदाधिकारी के नाम को घोषणा नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *