AGM में SDM शुभि आंगरा को बनाया चुनाव अधिकारी, जल्द होगी चुनाव तिथि घोषित
क्लब का काम चलाने के लिए बनाई जाएगी एडहॉक कमेटी
जालंधर, जिमखाना क्लब की सलाना जनरल मीटिंग (एजीएम) में चुनाव घोषित कर दिए गए हैं और मौजूदा कमेटी को भंग कर दिया गया है। चुनाव की तारीख जल्द ही घोषित की गई। कमेटी भंग होने के साथ ही एसडीएम शुभि आंगरा को चुनाव अधिकारी तैनात किया गया है, जबकि क्लब सैक्रेटरी के तौर पर पुडा के एसीए तेजदीप सिंह को नियुक्त किया गया है। जल्द ही एडहॉक कमेटी का गठन किया जाएगा, ताकि क्लब का कामकाज सुचारू रूप से चलाया सके।
जिमखाना क्लब की आज हुई सलाना जनरल मीटिंग में क्लब के बहुत सारे मैंबर्स ने हिस्सा लिया। कमेटी के सदस्यों ने अपने ढाई साल की कार्याकाल का ब्यौरा पेश किया। बैलेंसशीट भी पेश की गई। जिसे कमेटी ने सर्वसमिति से पारित किया। क्लब को चार करोड़ रुपए का प्रोफिट दिखाया गया है।
क्लब सदस्यों ने करीब 21 सुझाव पेश किए। जिन्हें कंपाइल करके इस पर काम किया जाएगा। इसी मीटिंग में चुनाव करवाने की घोषणा की गई। जल्द ही चुनावों की तारीख घोषित की गई। कमेटी को भंग करने की घोषणा की गई और साथ ही एसडीएम शुभि आंगरा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। उनकी देखरेख में चुनाव कराया जाएगा। इस मौके पर सैक्रेटरी संदीप बहल कुक्की ने सभी का धन्यवाद किया।


