GYMKHANA ELECTION-2026: प्रोग्रेसिव ने तोड़ा अचीवर्स ग्रुप ने नाता, ‘अलग लड़ेंगे चुनाव

आज की ताजा खबर प्रशासन मनोरंजन
Spread the love

मिलकर नहीं लड़ेंगे चुनाव, प्रोग्रेसिव ग्रुप जल्द करेगा टीम का ऐलान

क्लब चुनाव न करवा कर एक ही ग्रुप बनाकर कमेटी पर कब्जा करने की थी कोशिश

जालंधर, जिमखाना क्लब चुनाव-2026 में एक बड़ा बदलाव हुआ है। क्लब चुनाव 23 अगस्त को होने की उम्मीद बढ़ गई है। क्लब के दो प्रमुख गुटों का विलय कर एक करने की कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। प्रोग्रेसिव ग्रुप ने अचीवर्स ग्रुप से नाता तोड़ लिया है। प्रोग्रेसिव ग्रुप के पदाधिकारियों ने अलग से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उनका कहना है कि वह अचीवर्स के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बजाए अपनी टीम की घोषणा करेंगे। हालांकि अचीवर्स ग्रुप के चारों उपरी पदों के उम्मीदवार वोही रहेंगे।

क्लब को चलाने का दावा करने वाले कुछ चाह रहे थे कि क्लब के चुनाव न हों। वह बिना चुनाव लड़े ही क्लब चुनाव में अपना कब्जा जमाने की कोशिशें कर रहे थे। इसी के मद्देनजर उन्होंने अचीवर्स और प्रोग्रेसिव ग्रुप को एक करके एक ही ग्रुप को मैदान में उतारने की सोची थी। बीते दिनों अचीवर्स के बैनर तले ही चारों उपरी पदों और 10 एग्जिक्यूविस मेंबरों की घोषणा तक कर दी गई थी। अब अचीवर्स में नितिन बहल, शालिनी कालड़ा, अतुल तलवाड, एमबी बाली और विन्नी धवन ही चुनाव लड़ेंगे।

मीटिंग मे लिया फैसला

आज पप्पू खोसला, नरेश तिवारी, कोकी शर्मा और कुक्की बहल ने मिलकर मीटिंग की। उन्होंने फैसला लिया है कि वह प्रोग्रेसिव ग्रुप की पूरी टीम बनाएंगे और अपने ही ग्रुप से चुनाव लड़ेंगे। जिसके बाद अचीवर्स ग्रुप को समर्थन देने वाले पांच एग्जिक्यूटीव मेंबरों विपन झांजी, शालिन जोशी, राजीव बांसल, जुबिन शिंगारी और महिंदर सिंह ने अपना समर्थन वापिस ले लिया है।

अनु माटा को भी मिलेगी राहत

प्रोग्रेसिव ग्रुप से चुनाव लड़ने वाली अनु माटा को अचीवर्स ग्रुप में जगह नहीं मिली थी, जबकि क्योंकि इस ग्रुप में धीरज सेठ की एंट्री करवाई गई है। धीरज सेठ को जूनियर उप प्रधान के पद पर चुनाव में उतारा गया है, जबकि अचीवर्स ग्रुप में बाकी तीन प्रमुख पदों पर सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद पर हरप्रीत सिंह गोल्डी और कोषाध्यक्ष पद पर सौरभ खुल्लर को उतारा गया है। अनु माटा ने घोषणा की थी कि उन्हें चाहे किसी ग्रुप में जगह मिले न मिले, लेकिन वह चुनाव जरूर लडेंगी, बता दें कि वह ऊपरी पद पर जितने वाली पहली और एकमात्र महिला हैं।

13 तक वोटरों को करवाने होंगे ड्यूज क्लीयर

चुनाव अधिकारी ने 13 अगस्त तक क्लब सदस्यों को अपने ड्यूज क्लीयर करने की डेडलाइन दी है। हालांकि डेडलाइन कम समय के लिए दी गई है। क्योंकि प्रोटोकाल के मुताबिक 40 से 45 दिन ड्यूज क्लीयर करने के लिए दिए जाते हैं। उसके बावजूद सिर्फ 7 दिन का समय दिया गया। इन दिनों में तेजी से ड्यूज क्लीयर हो रहे हैं। 3200 क्लब सदस्यों ने अभी तक ड्यूज जमा करवा दिए हैं। ड्यूज क्लीयर करने वालों को ही वोट का अधिकार दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *