पंजाब में मौसम बदला

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

जालंधर और पठानकोट में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं

पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट की दर्ज

सबसे अधिक तापमान Bathinda में 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा

गर्मी को देखते स्कूलों में 25 मई से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा

जालंधर/चंडीगढ़

पंजाब में आज सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। Jalandhar, Ludhiana और Pathankot समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। जालंधर और पठानकोट में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं Chandigarh में गर्मी और लू का प्रकोप लगातार जारी है। गुरुवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में सबसे अधिक तापमान Bathinda में 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सामान्य रूप से साफ रहेगा आसमान

मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 मई तक आसमान सामान्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन इस दौरान तापमान में फिर बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड स्थापित किए

हीटवेव को देखते हुए पंजाब सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों में विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड स्थापित किए हैं, जहां मरीजों के लिए AC, कूलर, ORS और जरूरी दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। एम्बुलेंस सेवाओं को भी हाईटेम्परेचर मरीजों के अनुकूल बनाया गया है।

स्कूलों में 25 मई से छुट्टियों की घोषणा

उधर, चंडीगढ़ प्रशासन ने गर्मी को देखते हुए स्कूलों में 25 मई से गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 23 मई को कई जिलों में हल्की से भीषण हीटवेव चल सकती है, जबकि 24 मई को पूरे राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *