पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के मामले में बड़ा मोड़, पति के साथ गिरफ्तार हुई सरबजीत कौर, जल्द भेजा जाएगा भारत

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि सुरक्षा और कूटनीतिक नजरिए से अहम माना जा रहा

उधर, पाकिस्तान की पुलिस और खुफिया एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं

वहीं, इस पूरे मामले को सुरक्षा और कूटनीतिक दृष्टि से भी गंभीर माना जा रहा है

पाक जाकर इस्लाम धर्म अपनाया था और नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया था

4 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गई थीं कौर

वह जत्थे से अलग हो गई थीं, इस्लाम कबूल कर नासिर हुसैन से निकाह कर लिया

पंजाब डेस्क

पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के मामले में बड़ा मोड़ आया है। कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर को उनके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब सरबजीत कौर को भारत वापस भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यह मामला न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि सुरक्षा और कूटनीतिक नजरिए से भी अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान की पुलिस और खुफिया एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं। इस पूरे मामले को सुरक्षा और कूटनीतिक दृष्टि से भी गंभीर माना जा रहा है। पाक सरकार की ओर से सरबजीत कौर को भारत भेजने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस्लाम धर्म में नाम बदलकर बनी थीं नूर हुसैन

कपूरथला की रहने वाली सरबजीत कौर ने पाकिस्तान जाकर इस्लाम धर्म अपनाया था और अपना नाम बदलकर नूर हुसैन रख लिया था। इसके बाद उसने वहीं नासिर हुसैन से निकाह कर लिया। शुरुआती दिनों में यह खबर सामने आई थी कि सरबजीत कौर लापता हो गई हैं, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर निकाह किया है।

प्रकाश पर्व पर गई पाकिस्तान, फिर टूटा संपर्क

सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं के एक जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थीं। इसके बाद उनका जत्थे से संपर्क टूट गया और उनकी तलाश शुरू कर दी गई। जांच में सामने आया कि वह जत्थे से अलग हो गई थीं, इस्लाम धर्म स्वीकार किया और 5 नवंबर को नासिर हुसैन से निकाह कर लिया।

2016 से टिक-टॉक के जरिए संपर्क में थे दोनों

पुलिस और खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि सरबजीत कौर और नासिर हुसैन साल 2016 से टिक-टॉक के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों के बीच कई सालों तक बातचीत चलती रही और इसी रिश्ते के चलते नवंबर 2025 में सरबजीत कौर पाकिस्तान पहुंचीं और वहीं रुककर निकाह कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *