पूरा पंजाब शीतलहर की चपेट में, हालांकि धूप ने दिलाई राहत
आने वाले दिनों में घना कोहरा और ठंड का ओरेंज अलर्ट जारी
9 जनवरी तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे और उसके बाद सुधार
कुछ जगहों पर घना कोहरा और शीतलहर चलने की संभावना
जालंधर
पूरा पंजाब इस समय शीत लहर की चपेट में है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को थोड़ी सी राहत मिली है। जिससे मौसम भी साफ हो गया है और लोग धूप का आनंद ले रहे हैं। वहीं अगर मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में घना कोहरा और ठंड का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
9 जनवरी तक ठंड का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है पर फिर से घना कोहरा पड़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही राज्य में एक बार फिर से कोल्ड वेव और ठंड का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 9 जनवरी तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे और उसके बाद ही मौसम में कुछ सुधार देखने को मिलेगा।
18 जिलों में घनी धुंध का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और मलेरकोटला में बहुत घना कोहरा रहने की संभावना है।
शीत लहर चलने की संभावना
जबकि पठानकोट, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ सकता है। वहीं अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में शीत लहर चलने की संभावना है।

