किसानों ने फिर किया लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

दोपहर 12 बजे के बाद टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से नहीं लिया जाएगा कोई शुल्क

किसान संगठनों का आरोप सरकार कर रही उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज

लुधियाना, पंजाब में एक बार फिर किसानों ने आंदोलन का ऐलान किया है। किसान संगठनों ने 26 जनवरी को लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा को अनिश्चित समय के लिए फ्री करने का फैसला लिया है। दोपहर 12 बजे के बाद टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। लाडोवाल टोल प्लाजा पंजाब का सबसे महंगा टोल है और सरकार उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज कर रही है।

नहीं हो पाई धुस्सी बांध की रिपेयर

किसानों ने बताया कि सतलुज नदी के किनारे बना धुस्सी बांध पिछले दिनों आई बाढ़ में ससराली समेत कई गांवों में टूट गया था। इसके कारण गांवों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन अब तक बांध की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया है।

प्रशासन से कई बार हो चुकी मीटिंग

इस मुद्दे को लेकर किसान संगठनों की जिला प्रशासन के साथ कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। किसानों का साफ कहना है कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो टोल प्लाजा किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *