पाकिस्तान में लग गया LockDown!

आज की ताजा खबर देश विदेश
Spread the love

ईंधन संकट को लेकर मीटिंग में कुछ सख्त फैसले लिए हैं

शादी हॉल और दूसरे कमर्शियल वेन्यू भी खुले नहीं रहेंगे

हालांकि पाक सरकार ने इमरजैंसी सेवाओं को राहत दी है

मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन पाबंदियों से छूट दी गई

नई दिल्ली

मिडिल-ईस्ट के बीच बढ़ते तनाव का पाकिस्तान पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने ईंधन संकट को लेकर कुछ सख्त फैसले लिए हैं और कई पाबंदिया लगा दी हैं। जिस कारण देश के ज्यादातर बाजार सिर्फ रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। इसके अलावा शादी हॉल और दूसरे कमर्शियल वेन्यू भी रात 10 बजे के बाद खुले नहीं रह सकेंगे। सरकार ने निजी स्तर पर होने वाले शादी समारोहों पर भी सख्ती की है। अब घरों या निजी जगहों पर भी रात 10 बजे के बाद शादी या कोई समारोह आयोजित नहीं किया जा सकेगा।

मीटिंग के बाद पाक पीएम ने लिया फैसला

पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इसे लेकर एक मीटिंग बुलाई। इस मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री ऑफिस की तरफ से आदेश जारी हुए कि अब देश के ज्यादातर हिस्सों में बाजार और शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे। रेस्टोरेंट, बेकरी और अन्य दूसरे खाने-पीने की चीजें रात 10 बजे तक बंद करनी होंगी पर सरकार ने इमरजैंसी सेवाओं को राहत दी है। सरकार ने मेडिकल स्टोर और फार्मेसी को इन पाबंदियों से छूट दी गई है, ताकि जरूरी दवाएं और स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की खपत कम करने और हालात को संभालने के लिए ये सख्त कदम उठाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *