अमृतसर में ATM के बाहर दिनदहाड़े दुबई से लौटे युवक को मारी गोली, घटना CCTV में कैद

क्राइम पंजाब
Spread the love

फायरिंग लूट की नीयत से की या पुरानी रंजिश का लगाने में जुटी पुलिस

अमृतसर के जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तर सिक्का में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के बाहर हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग लूट की नीयत से की गई या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है।

कुछ दिन पहले ही दुबई से लौटा था बलजीत

जानकारी के अनुसार, गांव तर सिक्का स्थित PNB एटीएम पर उस समय फायरिंग हुई जब बलजीत सिंह नामक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ पैसे निकालने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बलजीत सिंह कुछ दिन पहले ही दुबई से पंजाब लौटा था।

कंधे और बांह के ऊपरी हिस्से में लगी गोली

एटीएम के बाहर पहले से दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौजूद थे। जैसे ही बलजीत सिंह पैसे निकाल रहा था, आरोपियों ने अचानक उस पर गोलियां चला दीं। एक गोली उसके कंधे और बांह के ऊपरी हिस्से में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके से फरार हो गए आरोपी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल बलजीत सिंह को तुरंत इलाज के लिए अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *