सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश दिवस पर लगाया लंगर

धर्म
Spread the love

जालंधर, सतगुरु रविदास महाराज जी के पावन प्रकाश दिवस के शुभ अवसर पर गुरनाम सिंह ब्लॉक प्रधान के परिवार बिशन सिंह कुलवंत सिंह, सौदागर सिंह, विक्की नछतर सिंह की तरफ से श्रद्धा और सेवा भाव से लंगर का आयोजन किया गया। इस पावन लंगर का शुभारंभ पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत तथा जिला योजना बोर्ड जालंधर के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने किया।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगतों ने लंगर ग्रहण कर गुरु जी की कृपा प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान जिला योजना बोर्ड के सदस्य संजीव भगत, ब्लॉक प्रधान वरुण सज्जन, अतुल भगत, चंदन भगत और पूजा सिंह को परिवार की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने सतगुरु रविदास महाराज जी के समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को अपनाने का आह्वान किया तथा लंगर जैसी महान परंपरा को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर कुलवंत सिंह एवं उनके साथियों ने लंगर सेवा करते हुए संगतों को प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *