केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किया गया देश का आम बजट देश को नई दिशा की ओर तेजी से अग्रसर करने वाला बजट है। यह प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी के नेताओँ और पदाधिकारियों ने दी। उन्होंने इस हर वर्ग को आगे ले जाने वाले बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण का धन्यवाद किया।
विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला साबित होगा यह बजट : राकेश राठौर

जालंधर के पूर्व मेयर और भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने केंद्रीय बजट-2026 को विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह बजट युवाओं को अवसर, किसानों को सुरक्षा, उद्यमियों को प्रोत्साहन और महिलाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है। इसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, कृषि और रोजगार पर संतुलित फोकस किया गया है, जो विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।
बजट में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, बायोफार्मा सेक्टर के लिए 10,000 करोड़ रुपए, शहरी आर्थिक क्षेत्र के लिए 5,000 करोड़ रुपए और MSME के लिए 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है, जो देश के विकास को नई गति देगा।
यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा, मध्यम वर्ग और उद्योग-सभी को साथ लेकर चलने वाला है। यह बजट देश के समग्र विकास को सुनिश्चित करने में मदद करेगा।
विकसित भारत की दिशा में एक दूरदर्शी और जनहितकारी बजट : सुशील शर्मा

भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्री गुरु रविदास जी के 649 वे प्रकाश पर्व पर डेरा सचखंड बल्ला आगमन पर केंद्रीय बजट 2026 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक दूरदर्शी और जनहितकारी बजट बताया। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया।
इस बजट में गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और मध्यम वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो देश की सामाजिक और आर्थिक मजबूती को सुनिश्चित करेगा।
बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार को प्राथमिकता देकर भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर सशक्त राष्ट्र बनाने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त होगा।
पंजाब और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला बजट : अशोक हिक्की

जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक ने देश की केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीताराम का इतिहासिक, तरक़्क़ी के रास्ते खोलते हुए आत्म निर्भर भारत की नींव पक्की करने वाले बजट के लिए धन्यवाद किया।
मोदी सरकार ने पंजाब और देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने वाला बजट पेश कर स्पोर्ट्स, टेक्सटाइल इंडस्ट्री समेत अन्य उद्योगों के विकास के रास्ते खोले है। जिसका लाभ पंजाब के कारोबारियों को होगा।
इस बजट से देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार, उद्योगपतियों समेत सरकारी कर्मचारी भी ख़ुश है। जिनको इस बजट मे अपने भविष्य की तरक्की के मार्ग नज़र आते है।
बजट ‘विकसित भारत’ और ‘खिलाड़ी भारत’ का संकल्प – सन्नी शर्मा

भाजपा स्पोर्ट्स सेल पंजाब के प्रदेश प्रधान सन्नी शर्मा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पेश किए गए बजट 2026-27 का जोरदार स्वागत किया है। इसे ‘विकसित भारत’ और ‘खिलाड़ी भारत’ का संकल्प बताया। इसे देश के युवाओं, मध्यम वर्ग और विशेष रूप से खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने वाला एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।
इस बजट में खेल बजट में की गई बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि मोदी सरकार भारत को एक ग्लोबल स्पोर्ट्स पावरहाउस बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलो इंडिया अभियान के लिए अतिरिक्त फंड और ग्रामीण स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ‘स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर’ पर जोर देना पंजाब जैसे राज्य के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
युवाओं के लिए घोषित 1 करोड़ इंटर्नशिप के अवसर और स्किलिंग प्रोग्राम से नौजवानों को नए रोजगार मिलेंगे। इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों की दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाना मोदी सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है। मोबाइल फोन और बिजली के उपकरणों का सस्ता होना डिजिटल इंडिया की रफ्तार को और तेज करेगा।
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम : रमन पब्बी

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी ने बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करने वाला है।
यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए की गई घोषणाएं किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी, वहीं एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स के लिए प्रोत्साहन रोजगार सृजन को नई गति देंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान देकर सरकार ने देश के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में सराहनीय कदम उठाया है। मध्यम वर्ग को कर राहत देकर उनकी आर्थिक परेशानियों को समझने का प्रयास किया गया है, जिससे आम नागरिक को सीधा लाभ मिलेगा।
आत्मनिर्भर भारत की नींव और होगी मजबूत : राजेश कपूर

भाजपा जिला जालंधर के महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि केंद्रीय बजट-2026 में गरीब, किसान, युवा, महिलाएं और मध्यम वर्ग सभी वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी गई है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की नींव को और अधिक मजबूत करेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार पर विशेष ध्यान देकर यह बजट भारत को वैश्विक स्तर पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक दूरदर्शी कदम है। भाजपा जिला जालंधर नेतृत्व ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प को अवश्य साकार करेगा।

