सरकार पर लगाया बोर्ड न बनाकर कबीर पंथियों के साथ भेदभाव करने का आरोप
जालंधर: पंजाब सरकार की ओर से कुछ महीने पहले विभिन्न धर्मों के वेलफेयर बोर्ड गठित किए गए, लेकिन मेघ भगत कबीर पंथ वेलफेयर बोर्ड का गठन नहीं किया गया। इसे लेकर मेघ कबीर पंथी समाज की ओर से भार्गव कैंप स्थित मुख्य मंदिर में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें जालंधर के विभिन्न मंदिरों की कमेटियों, सभाओं तथा सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने मेघ समाज के साथ भेदभाव किया है और इसकी कड़ी निंदा करते हुए मेघ भगत कबीर पंथ वेलफेयर बोर्ड के तत्काल गठन की मांग की।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि यदि सरकार चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले बोर्ड का गठन नहीं करती है तो समाज पूरे पंजाब में संघर्ष शुरू करेगा और आने वाले चुनावों में सरकार को इसका जवाब देगा।
बैठक में पूर्व पार्षद प्रभदयाल भगत, यशपाल, गुलशन आजाद, शशि भगत, रतन लाल भगत, राकेश भगत, गुरबचन जल्ला, अमित जट्ट और दर्शन डोगरा ने अपने विचार रखे।
इसके अलावा प्रेम सागर, ओम प्रकाश भगत, करम चंद भगत, विजय मिंटू, कमल भगत, अमरीश भगत, सुभाष भगत, सन्नी भगत, सोनू भगत, जतिंदर भगत, नरिंदर भगत, काला प्रधान, लाभ चंद भगत, राजेश खालसा और पिंका भगत सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


