केंद्र सरकार ने निराशाजनक बजट में किया पंजाब के साथ धोखा : राजिंदर बेरी

पॉलिटिक्स
Spread the love

बजट में पंजाब की इंडस्ट्री और खेती पर कोई खास ध्यान नहीं दिया

कांग्रेस जालंधर शहरी प्रधान और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने केंद्र सरकार की तरफ से पेश किए गए आम बजट-2026 को वह बहुत निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में पंजाब को कुछ भी नहीं मिला है और न ही पंजाब को कोई खास फंड दिया गया है।

जैसे पिछले दिनों बाढ़ और बारिश की वजह से पंजाब को नुकसान हुआ, वैसे ही केंद्र सरकार को बजट में पंजाब के लिए कोई खास पैकेज जारी करना चाहिए था। लेकिन पंजाब को किसी भी तरह के विकास के लिए कोई फंड नहीं दिया गया है, जो पंजाब के साथ धोखा है। इस बजट में पंजाब की इंडस्ट्री और खेती पर कोई खास ध्यान नहीं दिया गया है और इनकम टैक्स में भी कोई राहत नहीं दी गई है।

पंजाब के युवाओं की नौकरी और रोजगार के लिए कोई बात नहीं की गई। किसानों की मांगों को दरकिनार किया गया है। पीएम मोदी जालंधर के दौरे पर आए, लेकिन ऐसी कोई घोषणा नहीं की, जो लोगों को राहत दे सके। भाजपा और केंद्र सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। यह बजट किसी भी तरह से पंजाब और देश के लिए सही नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *