पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया धरना प्रदर्शन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता झेल रही महंगाई की मार- अमृतपाल सिंह

जालंधर. आम आदमी पार्टी की ओर से केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ श्री गुरु नानक चौक में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला प्रधान अमृत पाल सिंह की अगुवाई में पार्टी के विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और वॉलंटियर्स ने बड़ी संख्या में शामिल होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला प्रधान अमृत पाल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का घरेलू बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे हर वर्ग प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तुरंत कम किया जाए ताकि आम लोगों को महंगाई से राहत मिल सके। आम आदमी पार्टी जनता के अधिकारों के लिए इसी तरह सड़कों पर संघर्ष करती रहेगी।

इस मौके पर पार्टी के जिला प्रधान अमृत पाल सिंह, बाहरी सलमानी चेयरमैन,हरचरण सिंह संधू संगठन इंचार्ज, अश्वनी अग्रवाल चेयरमैन, मंगल सिंह चेयरमैन, करमदीप सिंह सन्नी दुआबा इंचार्ज, संजीव भगत मीडिया इंचार्ज, शोभा भगत, प्रधान रूबल संधू यूथ विंग प्रधान, पवन हंस, रिकी मनोचा, इंदरवंश सिंह, चड्ढा, चाहत कौर, भारत भूषण, बिन्नी जुनेजा, काउंसलर अमित ढल्ल, काउंसलर दीपक शारदा, जगदीश समराए, अयूब दुग्गल, इंद्रजीत,एकमजीत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और वॉलंटियर्स उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *