पंजाब के युवक की ऑस्ट्रेलिया में डूबने से मौत, परिवार कर रहा था बेटे की शादी की तैयारी

क्राइम विदेश
Spread the love

छुट्टी वाले दिन सचिन बचपन के दोस्त और मंगेतर के साथ गया था घूमने, दोनों दोस्तों की मौत

पंजाब के राजपुरा के रहने वाले युवक और उसके बचपन के दोस्त की ऑस्ट्रेलिया में नदी में डूबने से मौत हो गई है। जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक युवक की पहचान सचिन (31) के रूप में हुई है जो पटियाला के राजपुरा के फोकल प्वाइंट स्थित स्टार एन्क्लेव का रहने वाला था। वहीं दोस्त की पहचान साहिल के रूप में हुई है जो हरियाणा के इंद्री का रहने वाला था। जानकारी अनुसार 25 जनवरी को छुट्टी के दिन सचिन अपने बचपन के दोस्त साहिल और मंगेतर के साथ घूमने गया था। यहां नदी में नहाते समय सचिन और साहिल पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था सचिन

बताया जा रहा है कि सचिन सिडनी से ग्लैनिफर कस्बे के पास कॉफ्स हार्बर शहर में दोस्त और मंगेतर के साथ घूमने आया था। सिडनी से ग्लैनिफर में सचिन और साहिल नदी में नहाने उतर गए। पानी की गहराई का पता न होने की वजह से दोनों डूब गए। इसी बीच सचिन की मंगेतर दोनों को बचाने की कोशिश भी की लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाई। मृतक सचिन ऑस्ट्रेलिया में अपनी बहन के पास रह रहा था। वहीं, साहिल एक आईटी प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन इसी महीने ऑस्ट्रेलिया से राजपुरा आने वाला था और उसकी शादी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *