भाजपा की मोगा रैली स्थगित, पार्टी ने यह बताया कारण

पॉलिटिक्स
Spread the love

रैली को लेकर भाजपा-आम आदमी पार्टी आमने-सामने

जालंधर, भारतीय जनता पार्टी की 23 फरवरी को मोगा में होने वाली रैली स्थगित कर दी है। भाजपा इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आना था। अब यह रैली 15 मार्च के बाद होगी। भाजपा नेताओं ने इस रैली को स्थगित करने का कारण अधिक ठंड बताया है।

साल 2027 में होने वाली पंजाब के विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा भी इसी का हिस्सा था। इसके बाद भाजपा ने इसी महीने 23 फरवरी को मोगा में बड़ी राजनीतिक रैली करने की घोषणा की थी। लेकिन अब इस रैली को स्थगित कर दिया गया है। प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ की तरफ से जारी ब्यान के मुताबिक ठंड के कारण रैली को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोर कमेटी की तरफ से यह फैसला लिया गया है। मौसम खुलने के बाद दोबारा रैली की घोषणा की जाएगी। यह रैली अब 15 मार्च के बाद होने की संभावना है।

आप प्रवक्ता का तंज-भाजपा को खुद लगी ठंड

रैली स्थगित करने को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हो गए हैं। पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को खुद ठंड लग गई है। जिसके कारण रैली स्थगित कर दी गई है। पंजाब के लोग अभी भाजपा की तरफ दिए गए जख्मों को भूले नहीं हैं। चाहे वह किसान आंदोलन के जख्म हों या फिर पंजाब के पानी पर डाका मारने की बात हो। लोग भाजपा को बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। इसी कारण भाजपा को अपनी रैली रद्द करनी पड़ी, क्योंकि उनको पता चल गया था कि लोग रैली में नहीं पहुंच रहे हैं।

मोदी के दौरे का नहीं मिला ज्यादा फायदा

भाजपा को 1 फरवरी का पीएम मोदी का दौरा भी ज्यादा फायदेमंद साबित नहीं हुआ। क्योंकि विरोधी पार्टियों ने मोदी की तरफ से कोई घोषणा नहीं किए जाने को लेकर भाजपा को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सिर्फ दलित वोट बैंक में सेंध लगाने और वोटों का ध्रवीकरण करने आए थे। वह बाकी राज्यों की तरह ही ध्रुवीकरण करके चले गए। पंजाब के लोगों को उनके दौरे से निराशा ही हाथ लगी। जबकि पंजाब को बड़े राहत पैकेज की उम्मीद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *