सरकार सिर्फ तीन महीने का ही नहीं, बल्कि साढ़े चार साल का बकाया भी खाते में डालेः डॉ. सेठी

आज की ताजा खबर पंजाब पॉलिटिक्स
Spread the love

सीएम जवाब दें, 2022 में किए वादे को पूरा करने में 54 महीने क्यों लगाए

इस वादाखिलाफी पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस, सरकार को जनता को देना होगा जवाब

जालंधर, सीनियर कांग्रेस नेत्री और पार्षद डॉ. जसलीन सेठी ने पंजाब सरकार की तरफ से महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह देने की योजना लागू किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार सिर्फ तीन महीने का पैसा डालकर बच नहीं सकती। सरकार को चाहिए कि वह वादे के मुताबिक पिछले साढ़े चार साल का बकाया सभी महिलाओं के खाते में डलवाएं।

डॉ. सेठी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने फरवरी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की हर महिला को 1,000 रुपए प्रति माह देने का वादा किया था। जनता ने उस वादे पर भरोसा कर ऐतिहासिक बहुमत दिया, लेकिन सरकार ने महिलाओं को करीब 54 महीने तक इंतजार करवाया।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार की नीयत साफ थी तो यह योजना सरकार बनने के तुरंत बाद लागू की जानी चाहिए थी। चुनाव से ठीक पहले इसे लागू करना साबित करता है कि महिलाओं के सम्मान से ज्यादा सरकार की चिंता चुनावी लाभ हासिल करना है। चुनावी गारंटी को वर्षों तक ठंडे बस्ते में रखकर चुनाव से पहले लागू करना जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस वादाखिलाफी पर चुप नहीं बैठेगी। पंजाब की महिलाओं के साथ हुए विश्वासघात का पूरा हिसाब लिया जाएगा और आम आदमी पार्टी सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाया जाएगा। महिलाओं के अधिकारों के नाम पर राजनीति करने वाली सरकार को यह बताना होगा कि आखिर उन्हें अपने ही वादे को पूरा करने में साढ़े चार साल क्यों लग गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *