पंजाब में उधार वापिस मांगने पर युवकों ने कर दी व्यक्ति की हत्या

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

वहीं इस हमले में युवक का दोस्त भी बुरी तरह से जख्मी

शुरूआती ईलाज के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया है

प्रहलाद ने गांव के कुछ युवकों को उधार पर पैसे दिए थे

उनसे पैसे मांगे थे पर बार-बार वह टालमटोल कर रहे थे

इसी बीच हमलावरों ने प्रहलाद की पीट-पीट हत्या कर दी

अबोहर

पंजाब के अबोहर में पैसे के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक की पहचान प्रहलाद के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में युवक का दोस्त भी बुरी तरह से जख्मी हो गया है और उसे शुरूआती ईलाज के बाद बठिंडा रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पैसे मांगे थे पर बार-बार वह टालमटोल कर रहे थे

प्रहलाद के भाई विनोद ने बताया कि उसके भाई ने गांव के ही कुछ युवकों को उधार पर पैसे दिए हुए थे। जिसे लेकर कई बार प्रह्लाद ने उनसे पैसे मांगे थे पर बार-बार वह टालमटोल कर रहे थे। बीते दिन जब प्रहलाद अपने दोस्त जग्गा को उसके गांव में छोड़ने जा रहा था तभी हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया।

परिजनों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया

इस हमले में जग्गा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि हमलावरों ने प्रहलाद की पीट-पीट कर हत्या कर दी। शोर सुनकर विनोद मौके पर पहुंचा और परिजनों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्रहलाद को मृत घोषित कर दिया, जबकि जग्गा सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *