दो बाइक सवार हमलावरों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
रेकी करके दिया हत्या को अंजाम, जाते थे रोजाना माथा टेकने

जालंधर के पॉश एरिया मॉडल टाउन में सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गोलियां मारकर हत्या कर दी। वह सुबह 7.15 बजे रोजाना की तरह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। अज्ञात हमलावरों ने अपनी थार गाड़ी में गुरुद्वारा साहिब के बाहर बैठे लक्की ओबरॉय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। चार में से तीन गोलियां उसके सिर और छाती में गोलियां लगीं। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उसे अस्पताल से जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
इलाका सील, गोलियों के खोल बरामद
इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई और लोग दशहत में हैं। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सील कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस को मौके से गोलियों के कई खोल बरामद हुए हैं, जिसकी फोरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं। पुलिस ने जांच तेज कर दी है, लेकिन अभी हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।
थार में बैठते ही ताबड़तोड़ फायरिंग की – एडीसीपी
एडीसीपी जयंत पुरी ने बताया कि आप नेता लक्की ओबरॉय सुबह 7:15 बजे के करीब गुरुद्वारा से निकले। इसके बाद जैसे ही वह अपनी थार में बैठने लगे तो एक युवक ने आकर गोलियां चला दीं। दो युवक एक्टिवा पर आए थे और वह दोनों भाग गए। पुलिस गुरुद्वारे के सीसीटीवी और रास्ते पर लगे हाईटेक सीसीटीवी की फुटेज निकाल कर जांच शुरू कर दी है। जिससे की आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
थियाड़ा के करीबी लक्की की मौत से रोष
कैंट हलके में रहने वाले लक्की ओबरॉय आम आदमी पार्टी के यूथ नेता थे। वह कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा के करीबी माने जाते हैं। हत्या के बाद इलाके के आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकत्ताओं में रोष है, वह लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे सीनियर आप नेता गुरचरण सिंह चन्नी ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की हौंसले बुलंद हैं। इस पर जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुरानी रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी
पुलिस अधिकारियों इस मामले की जांच हर एंगल से कर रहे हैं। का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इस घटना के पीछे आपसी रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी कारण हो सकते हैं। फिल्हाल हमलावरों की पहचान नहीं जा पाई है। पुलिस जल्द ही इस मामले में आरोपियों को लेकर खुलासा कर सकती है। ऐसा दावा किया जा रहा है।
विधायक परगट सिंह ने खराब कानून व्यवस्था पर जताई चिंता
कैंट हलका विधायक परगट सिंह ने भी पंजाब की बुरी तरह फेल हो चुकी कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की हत्या को निंदनीय बताया। कहा कि यह पंजाब पुलिस को बहुत बड़ा फेलियर है। पंजाब में किसी भी पार्टी का कोई व्यक्ति या आम लोग सुरक्षित नहीं है। पंजाब सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। इस पर तुरंत नकेल कसी जानी चाहिए।
शरेआम यूथ लीडर्स को किया जा रहा टारगेट- अंगद
कांग्रेस के सीनियर यूथ नेता अंगद दत्ता ने आरोप लगाया कि गैंगस्टर्स की तरफ से यूथ लीडर्स को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का यूथ लीडर सेफ नहीं है। सरकार गन कल्चर को प्रोमोट कर रही है। पंजाब की कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। यूथ को बचाने के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की सीएम भगवंत मान से मांग की।


