महाराष्ट्र के ठाणे में वैन और सीमेंट मिक्सर ट्रक में जोरदार टक्कर

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

हादसे में 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं

ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया

हादसा सोमवार सुबह करीब 10.45 बजे हुआ

मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल

नेशनल डेस्क

महाराष्ट्र के ठाणे में रैता ब्रिज पर वैन और सीमेंट मिक्सर ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस टक्कर में वैन में सभी सवार 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में 2 बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम

जानकारी के मुताबिक हादसा करीब सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर हुआ है। मरने वालों में 8 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *