जालंधर में वर्कशॉप चौक के पास हादसा

आज की ताजा खबर
Spread the love

हादसे में पिकअप चला रहा ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया

घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहे हैं

स्पीड ज्यादा होने के कारण वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया

ग़नीमत रही कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पर गाड़ी क्षतिग्रस्त

कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना मिली, बनती कार्रवाई करेंगे

जालंधर

जालंधर में रविवार देर रात वर्कशॉप चौक के पास दो गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप चला रहा ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसके बाद लोगों ने पीड़ित की मदद की और उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रहे हैं।

ड्राइवर नशे में चला रहा था पिकअप : चश्मदीद

लोगों ने आरोप लगाए कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, जिस वजह से ही यह हादसा हुआ है। उसकी गाड़ी से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। स्पीड ज्यादा होने के कारण वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और ट्रक में जाकर टक्कर मार दी। ग़नीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ पर गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने कहा मामले की बनती कार्रवाई करेंगे

वहीं इस घटना पर ट्रक ड्राइवर गुरमीत सिंह ने बताया कि वह मंडी की तरफ जा रहा था, पर रास्ता खराब होने के कारण वह ट्रक को वापिस मोड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर सूचना मिली थी कि हादसा हुआ है, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे है और वह बनती कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *