दिल्ली के 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

आज की ताजा खबर
Spread the love

दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचीं

अबतक संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, तय प्रोटोकॉल से जांचा जा रहा है

सभी स्कूलों में एहतियातन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है

धमकी भरे संदेशों में भड़काऊ और संदिग्ध बातें लिखी गई थीं : पुलिस

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई

नई दिल्ली

दिल्ली में सोमवार सुबह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में स्थित नौ स्कूलों को धमकी भरे कॉल और ईमेल मिले, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस के मुताबिक, अब तक संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन सभी इनपुट्स को तय प्रोटोकॉल के तहत जांचा जा रहा है।

नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की दी धमकी

धमकी मिलने वाले स्कूलों में लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी और NFC), वेदव्यास/वेदांत/वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA), बाल भारती स्कूल (रोहिणी), एयर फोर्स स्कूल (लोधी रोड व सुब्रतो पार्क), केआर मंगलम स्कूल शामिल हैं। सभी स्कूलों में एहतियातन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और अभिभावकों को सूचना दे दी गई।

धमकी भरे संदेशों में भड़काऊ बातें लिखी

अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे संदेशों में भड़काऊ और संदिग्ध बातें लिखी गई थीं। हाल के महीनों में राजधानी के स्कूलों को फर्जी धमकियों के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश ईमेल या इंटरनेट कॉल के जरिए भेजे गए थे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने कहा है कि जांच जारी है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *