पटियाला में लाठीचार्ज पीड़ित ITI युवाओं से मिले राजा वड़िंग

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

पंजाब कांग्रेस रोजगार और न्याय की लड़ाई लड़ रहे युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है

पुलिस कार्रवाई पर रोष जताते हुए डीएसपी संजीव सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

युवाओं की समस्याओं को हल करने के बजाय आवाज दबाने का प्रयास कर रही सरकार

अपने हक और रोजगार की मांग कर रहे शिक्षित युवाओं पर बल प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण

पटियाला

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद Amrinder Singh Raja Warring ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पहुंचकर पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए आईटीआई पास युवाओं का हालचाल जाना। राजा वड़िंग ने उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। ये युवा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन पर पुलिस कार्रवाई के दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।

डीएसपी संजीव सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अस्पताल में घायलों से मुलाकात के दौरान कहा कि पंजाब कांग्रेस रोजगार और न्याय की लड़ाई लड़ रहे युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी। कांग्रेस नेता ने पुलिस कार्रवाई पर गहरा रोष जताते डीएसपी संजीव सिंगला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शिक्षित युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री Mann के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने हक और रोजगार की मांग कर रहे शिक्षित युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

कानूनी और राजनीतिक स्तर पर मुद्दा उठाएगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वड़िंग ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस इस मुद्दे को कानूनी और राजनीतिक स्तर पर भी उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *