लतीफपुरा में सुबह-सुबह बड़ा एक्शन, भारी पुलिस बल और मशीनरी के साथ मौके पर पहुंची टीमें, तनाव ब़ढ़ा, कार्रवाई शुरू

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

मेन सड़क पर 2022 से टैंट लगाकर बैठे हैं लोग, जेसीबी और फायर ब्रिगेड की गाडियां भी आईं

जालंधर शहर के लतीफपुरा में सुबह-सुबह फिर से माहौल गर्मा गया है। एक बार फिर वहां कब्जा हटाने को लेकर बड़ा एक्शन होने जा रहा है। जिसके लिए नगर निगम और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीमें जेसीबी व अन्य मशीनरी लेकर मौके पर पहुंच गई है। भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। जिससे वहां तनाव बढ़ गया है।

बता दें कि तीन साल पहले तलीफपुरा के कब्जों को हटाया गया था। जिसके बाद से कब्जाधारी वहां टैंट लगाकर बैठ गए थे और मेन सड़क को बंद कर रखा है। पुलिस का का कहना है कि यहां से कब्जाधारियों को उठाने के लिए हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के बाद इस जगह को खाली करवाने के आदेश मिले हैं।

पुलिस ने की वैरिकेडिंग, होगा बड़ा एक्शन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हाईकोर्ट के आदेश के बाद टैंट में रह रहे कब्जाधारियों को उठाने का पुलिस प्रयास कर रही है। वहां पर कब्जा हटाने के दौरान बाहर से विरोध करने के लिए लोग न आ सकें, इसके लिए पुलिस ने लतीफापुरा की कब्जे वाली जगह के आस पास वैरिकेडिंग कर दी है। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। यहां तक की मीडिया को भी दूर रखा जा रहा है।

3 साल पहले हटाए थे कब्जे

आम आदमी पार्टी की सरकार बनके कुछ समय बाद ही 9 दिसंबर 2022 को लतीपफुरा के मकानों को गिराकर कब्जे हटाए गए थे। उस समय भी भारी पुलिस फोर्स के साथ सारे इलाके को सील कर दिया गया था। तब भी सुबह ही प्रशासन ने कार्रवाई की थी। लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई थी। तब काफी हंगामा हुआ और लोग मरने तक के लिए तैयार हो गए थे। तब से वह अपने सामान सड़क पर रखकर टैंट लगाकर रहने लगे थे।

किसान संगठनों और राजनीतिक दलों का मिला था साथ

हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई के बाद लतीफपुरा के लोगों को किसान संगठनों सहित कई राजनीतिक दल का समर्थन मिला था। इन लोगों ने ट्रस्ट की कार्रवाई का विरोध किया था। तब से यहां पर सड़क पर कब्जा हुआ है। इसे प्रशासन की टीमें खाली नहीं करवा पाई थी। अब फिर से एक्शन हो रहा है और सड़क को खाली करवाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *