मोहाली में 4 साल की बच्ची का अपहरण

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है और पड़ोसी भी इस पूरे घटनाक्रम के गवाह

परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, कई लोग घायल और अस्पताल भर्ती

पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई

घर के बाहर 7–8 अज्ञात लोग मौजूद थे, जो बाइक व होंडा सिटी में आए थे

मोहाली

मोहाली के कुराली इलाके में चार साल की बच्ची को घर के बाहर से अगवा करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार ने दावा किया है कि उनके पास घटना की रिकॉर्डिंग मौजूद है और पड़ोसी भी इस पूरे घटनाक्रम के गवाह हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार के सदस्य रविंदर सिंह, जो सिंहपुरा गांव के निवासी और सरकारी शिक्षक हैं, ने बताया कि सुबह करीब पौने दस बजे उनकी माता जी का फोन आया कि कुछ अज्ञात लोग उनकी चार साल सात महीने की बेटी को घर के बाहर से अगवा कर ले गए हैं। परिवार का कहना है कि मामला पहले से चल रहे कस्टडी विवाद से जुड़ा हो सकता है, जो अदालत में विचाराधीन है।

हमला और मारपीट का आरोप

रविंदर सिंह के अनुसार, घटना के समय घर के बाहर 7–8 अज्ञात लोग मौजूद थे, जो बाइक और होंडा सिटी कार में आए थे। आरोप है कि विरोध करने पर हमलावरों ने परिवार के साथ मारपीट की और माता-पिता पर हमला किया, जिससे मां की जांघ और पिता की बांह में फ्रैक्चर हो गया।परिवार का यह भी कहना है कि बच्ची को एक्टिवा के नीचे गिराया गया, जिससे उसे भी चोटें आई हैं।

परिवार को किस-किस पर शक

रविंदर सिंह ने अपनी पत्नी, उसके मायके वालों और एक व्यक्ति संदीप कुमार पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि कस्टडी विवाद के चलते यह घटना हुई हो सकती है।उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बच्ची को जल्द बरामद कर सुरक्षित उन्हें सौंपा जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *