दिनदहाड़े 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने चोर रफ्फूचक्कर, सीसीटीवी में हुआ कैद

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

 

चंडीगढ़ में दिनदहाड़े घर में घुसकर 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के गहने की चोरी हुई है। घटना गांव कजहेढ़ी की है, जहां बुधवार चोर एक घर में घुसे और मिनटों में 10 लाख रुपए के गहने और सिलेंडर लेकर रफ्फूचक्कर हो गए। चोर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।

पहली मंजिल पर काम कर रही थी पत्नी

पीड़ित सोहन ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे चोर घर में घुसे। इस दौरान उसके माता-पिता पड़ोस में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर भोग में गए हुए थे। जबकि उसकी पत्नी मौजूद थी, जो पहली मंजिल पर काम कर रही थी और नीचे दरवाजे की कुंडी लगाकर गई थी।

पेटी में कपड़ों के साथ जेवर रखे हुए थे

पीड़ित ने आगे बताया कि जब उसकी पत्नी नीचे आई तो दरवाजे की कुंडी खुली मिली और घर के अंदर से एक गैस सिलेंडर तथा सोना-चांदी से भरी पेटी गायब थी। पेटी में कपड़ों के साथ सोने-चांदी के जेवर रखे थे। उसकी पत्नी ने घर से बाहर जाकर भी देखा लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *