चंडीगढ़ पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

धमकी का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं

ईमेल मिलते ही पासपोर्ट ऑफिस में हड़कंप मच गया

चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल फेज-2 में पासपोर्ट ऑफिस है

धमकी भरी ईमेल आधी रात 1 बजे के बाद भेजी गई

चंडीगढ़

चंडीगढ़ के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी को ईमेल के जरिए भेजी गई है। ईमेल में लिखा है कि शहर में 14 जगहों पर ज़हरीले बम लगाए हुए हैं। ईमेल मिलते ही पासपोर्ट ऑफिस में हड़कंप मच गया। धमकी का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

देर रात भेजी गई थी धमकी

जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पासपोर्ट ऑफिस है। इसे उड़ाने की ही धमकी भरी मेल भेजी गई। धमकी भरी मेल में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के ई-मेल भी थे। शुरुआती जांच में पता चला कि धमकी भरी ईमेल आधी रात 1 बजे के बाद भेजी गई है। इसमें लिखा गया कि चेन्नई पुलिस के लिए सबक है। वह FIR दर्ज नहीं कर रही है।

आज़ाद द्रविड़ नाडु नाम से भेजा ईमेल

ईमेल में धमकी भेजने वाले ने तमिलनाडु में राजनीतिक, पुलिस के मामलों के साथ बांग्लादेश की घटनाओं पर नाराज़गी जताई है। इसके अलावा कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई व अधिकारियों पर इंसाफ न करने का आरोप भी लगाया है। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को ‘आजाद द्रविड़ नाडु’ से जुड़ा हुआ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *