हवेली में कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले राईसजादों सहित 9 पर FIR दर्ज, आरोपी फरार, छापेमारी जारी

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

जालंधर। (ब्यूरो)

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित हवेली (हेरिटेज) में बीते दिनों कारोबारी पर कातिलाना हमला करने वाले राईसजादों सहित 9 हमलावरों के खिलाफ फगवाड़ा के थाना सदर पुलिस ने पर्चा दर्ज कर लिया है। गैर जमानती धाराओं के तहत पर्चा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

पीड़ित का आरोप है कि बीते दिनों 8 फरवरी की देर रात हवेली हेरिटेज में केके ट्रेडर, खन्ना स्टील्स और जूम शूज कारोबार से जुड़े लोगों ने शरेआम धक्का करते उस पर जानलेवा हमला किया था। बुरी तरह घायल करने के बाद वहीं छोड़कर हमलावर फरार हो गए थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसका हमलावरों से लेन-देन का पुराना मामला था। वही पैसे उनको लौटाने न पड़े, इसी नियत से योजना बनाकर जानलेवा हमला किया गया।

फगवाड़ा थाना सदर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर इन सभी 9 लोगों पर कातिलाना हमला का पर्चा दर्ज कर लिया है। थाना सदर की एसएचओ सोनम दीप कौर ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। जल्द ही इन सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *