पंजाब में भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा आया सामने

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मामला 7 मई की रात रेलवे क्रॉसिंग के पास बने नए पुल का है

लगभग 35-40 लोगों की भीड़ ने युवकों पर हमला कर दिया

युवकों की जमकर पिटाई, वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया गया

दोस्त की बाइक में तेल खत्म होने पर मदद के लिए वहां आए थे

लुधियाना।

पंजाब के जिला लुधियाना के दुगरी इलाके में भीड़ तंत्र का खौफनाक चेहरा सामने आया, जब कुछ युवकों को गलत आरोपों के आधार पर पीटा गया। मामला 7 मई की रात रेलवे क्रॉसिंग के पास बने नए पुल का है। बताया जा रहा है कि लगभग 35-40 लोगों की भीड़ ने युवकों पर ‘लुटेरा’ होने का आरोप लगाकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान युवकों की जमकर पिटाई हुई और उनके वाहनों को भी नुकसान पहुँचाया गया। वहीं थाना दुगरी की पुलिस ने मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने लाई। पता चला कि आरोपित युवक कोई अपराधी नहीं थे, बल्कि अपने दोस्त की बाइक में तेल खत्म होने पर मदद के लिए वहां आए थे।

जांच के बाद सच्चाई आई सामने

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भीड़ ने महज गलतफहमी और आवेश में युवकों पर हमला किया। सच्चाई उजागर होने के बाद पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस मामले में मनजीत सिंह, गुन्ना सिंह, भूपिंदर वर्मा, मनजोत सिंह, मनवीर सिंह और कृष्णा मेहता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी कानून को हाथ में नहीं ले सकता। वीडियो फुटेज की मदद से बाकी हमलावरों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *