पंजाब पुलिस की बड़ा एक्शन, 400 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज 

क्राइम
Spread the love

भाकियू एकता-उगराहां के किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प में लिया एक्शन

ब्यूरो. पंजाब पुलिस ने किसानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि बठिंडा के रामपुरा फूल गांव के जिओंद गांव में भारतीय किसान यूनियन (एकता-उगराहां) के किसानों के साथ हुई हिंसक झड़प के बाद पंजाब पुलिस ने करीब 400 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं अभी तक इस मामले में किसी पुलिस अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

किसानों ने किया था प्रदर्शन

बता दें कि बुधवार को जिओंद गांव में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई थी। वहीं पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। दरअसल किसान अपनी शिकायतों को लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गांवों में ही रोक दिया। इसके बाद जिओंद गांव में दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। पंजाब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *