CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, गुरदासपुर में मारे गए पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेंगे 2-2 करोड़

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

ड्यूटी के दौरान शहादत देने वाले जाबांज पुलिसकर्मियों के साथ खड़े हैं : सीएम मान

ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी व महान बलिदान को सलाम

ब्यूरो. पंजाब सरकार ने गुरदासपुर में शहीद हुए 2 पुलिसकर्मियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि हम ड्यूटी के दौरान शहादत देने वाले जाबांज पुलिसकर्मियों के साथ खड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुआवजा भी घोषित किया।

दोनों शहीदों के परिवारों को मिलेंगे 2-2 करोड़

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि शहीद ASI गुरनाम सिंह और PHG अशोक कुमार की बहादुरी और महान बलिदान को सलाम, जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। पंजाब सरकार उनके परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेसिया रकम देगी।

शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं

वहीं HDFC बैंक 1-1 करोड़ रुपये की अतिरिक्त इंश्योरेंस रकम देगा। हम अपने शहीदों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं। उनका बलिदान हम सभी को सम्मान और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *