पंजाब को मिलेगा ‘परमानेंट’ डीजीपी, UPSC ने पैनल मांगा

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

गौरव यादव 3 साल से कार्यकारी डीजीपी, गृह विभाग ने योग्य अफसरों के मांगें नाम

ब्यूरो. पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को परमानेंट डीजीपी मिलने की उम्मीद बंध गई है। UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने परमानेंट डीजीपी के लिए पैनल भेजने की मांग की है। आपको बता दें कि पिछले 3 साल से गौरव यादव कार्यकारी डीजीपी के तौर पर पंजाब का काम देख रहे हैं।

18 फरवरी को भेजा गया था लैटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए यह लैटर 18 फरवरी को भेजा था। जिसके बाद पंजाब गृह विभाग ने DGP ऑफिस से योग्य अफसरों के नाम मांग लिए हैं। इस पैनल में गौरव यादव समेत कुछ अन्य योग्य अधिकारियों के नाम भेजे जा सकते हैं।

विपक्ष उठा चुका है परमानेंट डीजीपी का मुद्दा

पंजाब बॉर्डर स्टेट है। इसलिए यहां परमानेंट डीजीपी दिए जाने की मांग कई बार विपक्षी नेताओं की तरफ से की जा चुकी है। इनका आरोप है कि सरकार परमानेंट डीजीपी लगाने में नाकाम रही है। जिसकी वजह से पंजाब में बॉर्डर पार से ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के अलावा कानून व्यवस्था को बनाए रखने में जिम्मेदारी तय नहीं हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *