चंडीगढ़ में IAS अफसर का स्पेशल सेक्रेटरी छठी मंजिल से कूदा, मौत

आज की ताजा खबर क्राइम
Spread the love

इसी साल अक्टूबर में होना था मृतक ने रिटायर, पहले भी कर चुका था सुसाइड की कोशिश

ब्यूरो. चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से कूद कर एक आईएएस के सेक्रेटरी अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई। वह IAS अफसर हितेश मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पहले भी की थी कोशिश

दावा किया जा रहा है कि गणेश अरोड़ा पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। इससे 15 दिन पहले भी छत से कूदने गए थे, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया था। तब उनकी जान बच गई थी। कहा जा रहा है कि मृतक इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिवार से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *