MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel, Jugnu ऐप पर हुई कार्रवाई
रचनात्मकता के नाम पर आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री प्रसारित करना बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो. केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ स्ट्राइक की है। मंगलवार को एक बड़े फैसले के तहत पांच प्रमुख ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स (OTT) को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सरकार का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लील सामग्री को रोकना जरूरी हो गया है, इससे समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
फोन से तुरंत डिलीट करें ये 5 ऐप
MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu जैसे इन प्लेटफॉर्म्स एप पर आरोप है कि ये प्लेटफॉर्म्स रचनात्मकता के नाम पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री प्रसारित कर रहे थे। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि इन ऐप्स की पहुंच तुरंत रोकी जाए और आगे भी ऐसी सामग्री पर नजर रखी जाए। ताकि अश्लीलता को परोसने से रोका जा सके।
अश्लीलता बर्दाश्त नहीं
सरकार ने स्पष्ट रुख रखते हुए कहा कि डिजिटल स्पेस में रचनात्मकता के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। डिजिटल स्पेस में नियमों का पालन करना सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी यदि कोई प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


